राजनीतिक यात्रा
एड. आशीष जायसवाल ने 1999 में पहली बार रामटेक विधानसभा क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा में प्रवेश किया. इसके बाद 2004 और 2009 में लगातार चुनाव जीतकर उन्होंने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व बनाए रखा.
2019 में वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुए. 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शिवसेना के टिकट पर जीत हासिल कर एक बार फिर रामटेक का प्रतिनिधित्व करने का अवसर पाया.
पाँच बार विधानसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने की उनकी यात्रा उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का परिचय देती है.






